

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने माथा टेका कोयलांचल वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना
झरिया : सिद्ध साईं धाम झरिया का 11वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर भागा रोड चार नंबर झरिया से निकली साईं पालकी व निसान शोभा यात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह में कांकड़ आरती से मंदिर में अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। इसके बाद साईं बाबा का जलाभिषेक व विशेष पूजा की गई। मंदिर परिसर से निकली साईं पालकी यात्रा में समाजसेवी व कमिटी लोग शामिल थे। शहर की परिक्रमा कर पालकी यात्रा फिर मंदिर में लौट आई। महिलाएं हाथ में निसान लेकर साईं बाबा के जयकारे लगा रही थीं। दोपहर में नर नारायण सेवा व महाभंडारा हुआ। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह मंदिर पहुंचीं व माथा टेक कर साई बाबा का आशीर्वाद लिया और परिवार एवं समस्त कोयलांचल वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।इसके बाद श्रीमती सिंह ने भक्तो के बीच भोग का प्रसाद वितरण किया। सिद्ध साईं धाम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि इस वर्ष बाबा का 11 वा स्थापना दिवस मनाया गया। मंदिर व इलाके को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सड़क पर तोरण द्वार भी बनाए गए हैं। देर रात तक भजन होगी। वही श्रीमती सिंह ने इस अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com