• Wed. Mar 4th, 2026

सिक्किम में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा आर्मी ट्रक, सेना के 16 जवान शहीद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 23, 2022

 

सिक्किम के जेमा में एक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं। पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया। इस हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों (JCO) और 13 सैनिकों की मौत हो गई। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शुक्रवार को उत्तर सिक्किम के जेमा में यह घटना हुई। इस सड़क हादसे में 4 गंभीर रुप से घायल भी हैं।

जिस वाहन के साथ यह हादसा हुआ है, वह सेना के ही काफिले की तीन गाड़ियों में से एक था। ये गाड़ियां चत्तन से थांगू की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक तीखे मोड़ से गुजरते वक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान चलाया गया और 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर निकाला गया।

इस हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री ने भी गहरा दुख जताया है और अपनी शोक-संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *