• Mon. Mar 16th, 2026

सिंह मेंशन घराने से सिद्धार्थ गौतम लड़ेंगे मेयर का चुनाव !

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 15, 2022

 

*धनबाद :* धनबाद के बड़े और जाने माने घराने सिंह मेंशन परिवार के सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह इस बार मेयर प्रत्याशी बनकर चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। यह जानकारी उन्होंने कुंती निवास स्थित अपने आवास में मीडिया के समक्ष प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने बतया कि यह फैसला उन्होंने परिवार की सहमति के बाद लिया है।

उन्होंने कहा कि हम लोग भाजपा में हैं, अगर दलीय आधार पर चुनाव की घोषणा होती है या भाजपा की ओर से कोई निर्णय होता है तो फिर बाद में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है. लेकिन इस बार मेयर का पद रिजर्व नहीं है चुनाव दलीय आधार पर भी नहीं होनेवाला है. इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रख कर ऐसा फैसला लिया गया है.
बता दे कि सिंह मेंशन की ओर से शशि सिंह की पत्नी आसनी सिंह और सिद्धार्थ गौतम की पत्नी के भी मेयर चुनाव लडने की चर्चा थी. हालांकि सिद्धार्थ गौतम ने सभी कयासों पर इस घोषणा के बाद विराम लगा दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *