• Fri. Jul 17th, 2026

सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने किया स्वर्गीय गोपाल महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

Jul 17, 2026
crescent ad

 

*सिंदरी, धनबाद बेड़ा स्वर्गीय गोपाल महतो मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ आज बेड़ा मैदान में धूमधाम से हुआ।

 

इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में सिंदरी के लोकप्रिय विधायक कॉमरेड चन्द्रदेव महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक महतो ने सर्वप्रथम स्वर्गीय गोपाल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मैदान में जाकर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए कॉमरेड चन्द्रदेव महतो ने कहा:

“मानव जीवन में खेल बेहद जरूरी है। खेल केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि इससे आपस में संबंध और भाईचारा बढ़ता है। यह युवाओं के मानसिक और शारीरिक विकास को मजबूत करता है। खेल समाज में सकारात्मक भावना का निर्माण करता है और खिलाड़ियों में सुख-दुख में साथ देने का जज्बा पैदा करता है। खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देता है। इसलिए युवाओं को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ भाग लेना चाहिए।”

 

उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई भी दी।

 

इस अवसर पर पार्षद निर्मला महतो, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवींद्र वर्मा, माले के वरिष्ठ नेता आनंद महिपाल, विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, प्रभास पाल, राणा चटर्जी, मुकेश महतो, किशोर तमांग, असित चटर्जी, आनंद लाल महतो, पतित पावन माझी, सुरजीत चंद्रा, आलोक माझी, तन्मय माझी, तरुण मांझी, काली पोदो दे, रॉकी दा, गब्बू महतो सहित कमेटी के सभी सदस्य, स्वर्गीय गोपाल महतो के परिजन और आसपास के गांवों से आए हजारों ग्रामीण व खेल प्रेमी उपस्थित थे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *