• Sat. Sep 12th, 2026

सिंदरी विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने ढोकरा अमटाल स्टेडियम निर्माण को लेकर किया स्थल निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Sep 12, 2026
crescent ad

सिंदरी, धनबाद:

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने आज ढोकरा आमटाल स्थित प्रस्तावित स्टेडियम स्थल का औचक जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी और प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा।

 

ज्ञात हो कि विधायक के विशेष प्रयासों और निर्देशों के बाद पहले ही इस क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण को लेकर सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है। आज के इस स्थलीय निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्य से संबंधित प्रशासनिक औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करना और धरातल पर प्रक्रिया को गति देना है।

 

निरीक्षण के दौरान विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को खेलकूद के लिए एक बेहतर और आधुनिक बुनियादी ढांचा मिल सके। उन्होंने कहा कि सिंदरी के युवाओं में खेल के प्रति असीम संभावनाएँ हैं, और उन्हें एक उचित मंच उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

मौके पर सीओ मुरारी नायक, विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता , डीएसओ (DSO) उमेश लोहरा, सरकारी अमीन, ग्रामीण कार्य विभाग (स्पेशल डिवीजन) के कनीय अभियंता (JE) और चंदन प्रसाद (सहायक अभियंता, ज, बिकेश कुमार शर्मा (कनीय अभियंता) बिजली विभाग के सहायक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इसके साथ ही इस अवसर पर रोहित महतो,अशित चटर्जी, हारु बाउरी, अनिल कुमार महतो, पिंटू पाल, मो. आशिफ, आलोक कुमार माजी, मिंटू चंद्रा, सीमांत चक्रवर्ती, सौरभ चक्रवर्ती, आकाश माजी, रोहित कुमार, धीरेन्द्र चंद्र पाल, कार्तिक रवानी, मुकेश बावरी, झालू रवानी, रविंद्र रवानी और राजू तूरी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *