
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी। आज सिंदरी में डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय की चाहरदीवारी उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य ने मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और जहां हुए स्थापित मुखर्जी वह जमीन हमारा है। उन्होंने कहा कि यह बड़े संयोग की बात है कि डॉ० मुखर्जी की प्रतिमा का शिलान्यास चूंकि भारत सरकार के प्रथम उधोग एवं वाणिज्य मंत्री डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे , डॉ० मुखर्जी जनसंघ विचारधारा के प्रवर्तक थे यह बड़ा ही संयोग की बात है कि शिलान्यास प्रसिद्ध उद्योगपति एवं एकल अभियान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री केदारनाथ मित्तल तथा जनसंघ विचारधारा के प्रबल समर्थक श्रीमती तारा देवी के करकमलों सम्पन्न हुई। माननीय विधायक सिंदरी के विधायक निधि से महाविद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण कार्य कराया गया था जिसका उद्घाटन मा० विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी ने फिता काटकर किया। मंच को संबोधित करते हुए श्रीमती तारा देवी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के लिए इक्कीस हजार रुपए देने की घोषणा की एवं विधायक प्रतिनिधि श्री कुमार महतो एवं निजी सहायक श्री धर्मेन्द्र महतो को निर्देश दिया कि महाविद्यालय के अधुरे चहारदीवारी को यथाशीघ्र पूरा किया जाए। तत्पश्चात श्री केदारनाथ मित्तल बतौर मुख्य अतिथि ने अपने अभिभाषण में मूर्ति स्थापना के लिए एक लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष श्री अरूण कुमार सिंह ने इक्कावन हजार रुपए का चेक प्राचार्य के हाथ में सौंपा। श्री सिंह ने अपने अध्यक्षीय अभिभाषण में यह संकल्प लिया कि मेरे आदर्श प्रबल राष्ट्रवादी, प्रखर देशभक्त , महान शिक्षाविद तथा देश को जोड़ने वाले नेता महापुरुष के नाम से स्थापित डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी इण्टर कॉलेज, सिंदरी की सेवा जीवन पर्यन्त करूंगा। प्रो० ओम प्रकाश ,शासी निकाय के सचिव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी। सभा को शहीद शक्ति नाथ महतो कालेज के प्राचार्य डॉ० अरूण कुमार महतो , महाविद्यालय शासी निकाय के परिषद् प्रतिनिधि प्रो० धर्मेंद्र कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मोमेंटो मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो० विद्या प्रकाश सिंह ने किया। समारोह में सुदीप कुमार पाल , संजय कुमार , पिंकी सिंह , सहाना राय ,कुमारी रमा , प्रियंका कुमारी , उमेश कुमार मिश्रा , तापस बराल , कुमार प्रणव , शिवपूजन सिंह , सुकुमार चक्रवर्ती, मलय मंडल , अनिल बाउरी , पूरन सिंह, राकेश कुमार महतो , गोपाल धीवर , सावित्री , बेबी , भोला सिंह , युधिष्ठिर टुडु , जगदीश आदि शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
