• Sun. May 24th, 2026

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के ढांगी गांव में विधायक चंद्रदेव महतो ने चलाया जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

admin's avatar

Byadmin

May 24, 2026
crescent ad

 

सिंदरी। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ढांगी गांव में रविवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सिंदरी के माननीय विधायक चंद्रदेव महतो ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।अभियान के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव और घर-घर घूमकर ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को सुना।

उन्होंने बिजली, पानी, सड़क और स्थानीय विकास योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं को खुलकर साझा किया, जिस पर पूर्व विधायक ने अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया।इस जनसंपर्क अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भारी मौजूदगी रही।

मौके पर मुख्य रूप से जगु महतो, जंगबहादुर महतो, विकास महतो, प्रभु दयाल महतो, दीपक मिर्धा, दिलीप महतो, बाणेश्वर महतो, आर्यन मुर्मू, वार्ड सदस्य धनी मरांडी, सुनील मुर्मू, सुमित्रा देवी मरांडी, बलदेव सोरेन सहित भारी संख्या में तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *