• Wed. Feb 25th, 2026

सिंदरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रथम व पूर्व अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह के सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 29, 2023

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी(धनबाद) समाजसेवी सह सिंदरी चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रथम अध्यक्ष स्व प्रभुनाथ सिंह की 7 वीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र पूर्व पार्षद दिनेश सिंह और कामेश्वर सिंह सहित कई लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गुरुवार को नगर निगम के वार्ड नं 55 के पूर्व पार्षद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद सह वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह ने कहा कि अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर गरीबों की सेवा करता रहूँगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्व प्रभुनाथ सिंह के द्वारा किए गए कार्य आज भी सिंदरीवासी भूल नहीं पाए हैं। उन्होंने सिंदरी चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष पद को सुशोभित करते हुए कई ऐतिहासिक कदमों को उठाकर व्यवसायीयों के हित में कार्य किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश सिंह, कामेश्वर सिंह, रणधीर सिंह, रासबिहारी सिंह, विदेशी सिंह, अधिवक्ता दिनेश सिंह, ब्रजेश सिंह, संजय सिंह, प्रकाश बाउरी, राकेश तिवारी, कामख्या सिंह, सुभाष सिंह, गामा सिंह, अरुण सिंह, अजय सिंह, टुनटुन सिंह, संजय तिवारी, बी एन पाण्डेय, ललन गुप्ता, उपेंद्र सिंह, विरेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *