• Tue. Feb 17th, 2026

सिंदरी के रंगामटिया पंचायत में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 8, 2024

 

सिंदरी।बलियापुर थाना अंतर्गत राँगामटिया निवासी गोपी गोप की पुत्री प्रिया राउत ने अपने आवास में फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। मृतका प्रिया के भाई ने बताया कि प्रिया घर के अंदर बैठी हुई थी। घर के अन्य सदस्यों के घर लौटने पर देखा तो पाया कि रस्सी के सहारे प्रिया फंदे से झूल रही थी। आनन फानन में उसे लोगों ने उतार दिया। भाई ने बताया कि उसकी मृत्यु हो गई है। उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची बलियापुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बलियापुर पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *