• Mon. Mar 16th, 2026

सिंदरी एच यू आर एल के निर्माण एवं उतपादन कार्य में निरंतर बाधा पहुंचाने का काम किया जा रहा है:-नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 17, 2022

रिपोर्ट:-उमेश चौबे(अंतर्कथा)
सिंदरी बलियापुर। उद्योग विरोधी विकास विरोधी संगठनों द्वारा सिंदरी एच यू आर एल के निर्माण एवं उतपादन कार्य में निरंतर बाधा पहुंचाने का काम किया जा रहा है । जबकि प्रबंधन यह कह रही है कि हमारे यहां 75% से अधिक स्थानीय लोग कार्यरत हैं। उसके बावजूद निर्माण कार्य को बाधित करना धरना प्रदर्शन जैसे उद्योग विरोधी माहौल तैयार करना कहां तक उचित है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन सरकार द्वारा जो माहौल बनाया जा रहा है। इससे झारखंड का विकास बाधित होगा और कोई भी उद्योग लगाने से बचेगा जिससे यहां के स्थानीय लोगों को नुकसान होगा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सिंदरी एच यू आर एल का निर्माण यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं देश को उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए किया गया है। जिसे कुछ लोग झारखंड सरकार की मदद से यहां के स्थानीय लोगों को जो रोजगार मिलना है। उसे छीनने का काम कर रहे है।

जब हर्ल प्रबंधन 75% से अधिक स्थानीय को रोजगार देने की बात को स्वीकार करती है। तो उसके बाद आंदोलन का कोई औचित्य नहीं रह जाता इसलिए लगता है की यह लोग अपने लोगों को कारखाने में काम लगवाने एवं अपना वर्चस्व बनाने के लिए यह आंदोलन कर रहे हैं और झारखंड सरकार इसमें भरपूर मदद कर रही है जो अनैतिक है। भारतीय जनता पार्टी सिंदरी नगर इसका पुरजोर विरोध करती है और प्रबंधन से मांग करती है की निष्पक्ष भाव से स्थानीयता को वरीयता देते हुए। स्थानीय लोगों को रोजगार दे और किसी के दबाव में ना झुके भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने पर भाजपा उससे भी बड़ा आंदोलन करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *