
*सावन में में भी बूंद बूंद पानी को तरसते लोगों ने झरिया में किया पुतला दहन*
*चार दिनों से ठप है जलापूर्ति,माडा अधिकारी व जन प्रतिनिधि भी हैं बेखबर*

*झरिया:* आज झरिया के नागरिकों द्वारा झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। ज्ञात हो कि पिछले चार दिनों से झरियावासी पानी की समस्या से त्राहिमाम कर रहे हैं। नेतृत्वकर्ता विष्णु त्रिपाठी ने बताया कि पिछले चार दिनों से झरिया के लोगों को एक बूंद पानी नसीब नही हुआ है और माडा के अधिकारी और झरिया के जन प्रतिनिधि कान में तेल डालकर सोए हुए हैं। कभी बिजली कभी पानी ये रोज की समस्या बन गई है।

पुतलादहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विष्णु त्रिपाठी, नरेश साव, प्रशांत ठाकुर, अरिंदम बनर्जी, मुन्ना पांडे, बिरजू शर्मा, मोहसिन खान, इमरान शेख, राम श्रेष्ठ झा, सूर्या, त्रिपाठी, बिपुल ठक्कर, रॉकी सिंह, मनोज शर्मा, अशोक जैन, हर्षद रमानी, वरुण त्रिपाठी, सुदीप सेन, अजय गुप्ता, विजय पांडे, डोल केसरी, संतोष साह, रूपेश साव, अजीत मंडल, नारायण साव, दिलु सिंह, टाइगर केशरी, छोटू वर्मा, झुन्नू मंडल सहित दर्जनों नगरवासी शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
