• Mon. Aug 3rd, 2026

सावन की पहली सोमवारी पर त्रयोदश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

admin's avatar

Byadmin

Aug 3, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर बोकारो थर्मल स्थित प्रसिद्ध त्रयोदश मंदिर में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

 

सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने एवं अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।

 

पूरे दिन उपवास कर भगवान शिव से परिवार के सुख समृद्धि कि कामना करते हुए इस सावन कि शुरुआत हुई।

 

मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन की पहली सोमवारी पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और इस वर्ष भी आस्था का वही उत्साह देखने को मिला।

 

उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि त्रयोदश मंदिर में सच्चे मन से की गई प्रार्थना शीघ्र फलदायी होती है।

 

मंदिर परिसर में भगवान शिव के साथ न्याय के देवता भगवान शनिदेव तथा अन्य देवी-देवताओं के मंदिर भी स्थित हैं, जिससे श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर सभी देवी-देवताओं के दर्शन और पूजा का अवसर मिलता है।

 

पहली सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सावन माह में भगवान शिव के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास आज भी अटूट बना हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *