• Sat. Jul 11th, 2026

सारथी योजना बनी युवाओं का सहारा, विशेष प्लेसमेंट ड्राइव में 28 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

admin's avatar

Byadmin

Jul 11, 2026
crescent ad

 

रामगढ़ , झारखंड से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

रामगढ़ : मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत संचालित सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना (SJKVY) के तहत शनिवार को मारंगमरच, चितरपुर स्थित एरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्रा. लि. के प्रशिक्षण केंद्र में एक दिवसीय विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षुओं द्वारा स्वागत गान से हुई। इसके बाद सभी अतिथियों एवं विभिन्न कंपनियों से आए प्रतिनिधियों का चंदन तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

सेंटर मैनेजर इंद्रदेव वर्मा ने मुख्यमंत्री सारथी योजना एवं सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के उद्देश्य, लाभ और रोजगार के अवसरों की जानकारी अभ्यर्थियों को दी। उन्होंने युवाओं से कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

प्लेसमेंट ड्राइव में KPR Sugar and Apparels Limited, 2050 Healthcare, Griham Home Healthcare, Prasan Life Home Healthcare तथा Barbeque Nation सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कंपनी प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को जॉब प्रोफाइल, वेतन संरचना, हॉस्टल सुविधा एवं अन्य कर्मचारी लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

इस विशेष प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 130 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 28 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया। चयनित युवाओं को कार्यक्रम स्थल पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

आयोजकों ने बताया कि यह प्लेसमेंट ड्राइव प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सफल पहल साबित हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंटर के सभी स्टाफ सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। एरोसॉफ्ट हेल्थकेयर परिवार ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *