• Tue. Feb 24th, 2026

सांसद मनीष जायसवाल और विधायक अम्बा प्रसाद ने लगभग 3 करोड़ की विकास योजनाओं की शिलान्यास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 5, 2024

 

 

बड़कागांव । बड़कागांव प्रखंड के सांढ़ पंचायत में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एंव विधायक अम्बा प्रसाद के द्वारा 5 अक्टूबर दिन शनिवार को ग्राम सांढ़ के दुफेडवा आम बैजनाथ महतो के घर से धर्मेंद्र प्रसाद के घर होते हुए छपेरवा शमशान घाट तक एवं चैता महतो घर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय होते हुए मुख्य पद जोधी महतो के घर तक पीसीसी पथ निर्माण एवं चौपदार बलिया पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय का रिपेयरिंग का शिलान्यास करने पहुंचे जहां गाजे बजे व ढोल नगाड़े के साथ लोगों सांसद विधायक का माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर भव्य से स्वागत किया।

वही डीएमएएफटी की राशि से हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल व विधायक अम्बा प्रसाद ने संयुक्त रूप से करीब 1 करोड़ 20 लाख़ रूपए की राशि से ग्राम सांढ और ग्राम गोसाईं बलिया में डीएमएफटी की राशि लगभग 70 लाख की लागत से उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोसाईं बलिया के उन्नयन हेतु विविध कार्य का विधिवत् शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर नारियल फोड़कर किया। इस दौरान यहां पहुंचने से पूर्व बड़कागांव चौक और सांढ एवं गोसाईबलिया में स्थानीय बीजेपी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का फूल माला पहनाकर और ढोल ताशे के साथ जबरदस्त स्वागत किया ।

*सांढ और गोसाईंबलिया दुर्गा मंडप में सांसद विधायक ने टेका माथा*

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल व विधायक अम्बा ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सांढ और ग्राम गोसाईं बलिया में नवरात्र के अवसर पर दुर्गा मंडप पहुंचकर माथा टेका और माता रानी से संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र एंव बड़कागांव विधानसभा की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की ।

तत्पश्चात गोसाई बलिया के मुखिया पूजा कुमारी के आवास पर पहुंचकर सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक अंबा प्रसाद में चाय पीकर क्षेत्र के विकास के लिए विचार विमर्श किया।मौके पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मुकुल देव नारायण, संवेदक सह पूर्व मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद, सांढ़ पंचायत मुखिया सुलेखा कुमारी, चौपदार बलिया पंचायत मुखिया पूजा कुमारी, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, समाजसेवी भवानी प्रसाद, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह, पूर्व मुखिया भीखन महतो, पंसस उपेंद्र कुमार,आजसू नेता गिरेन्द्र प्रसाद, सोहनलाल मेहता, पंसस प्रभु राम, टेकलाल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अजित महतो, चंदन पूरी, सुरेश महतो, सुखदेव महतो, त्रिलोकी महतो, सतीश राम, गिन्नी वर्मा, पूनम कुमारी, जगत नन्द गुप्ता, गोपाल दांगी सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *