• Thu. Mar 19th, 2026

सांढ़ पंचायत में विधायक मद के योजनाओं का अंबा प्रसाद ने किया उद्घाटन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 23, 2024

 

 

बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के सांढ़ पंचायत में विधायक निधि से क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने शुक्रवार को उद्घाटन किया।

इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने सांढ़-छपेरवा में विधायक निधि से बने शमशान घाट की चारदीवारी, सांढ़ मुक्तिधाम में बने शेड निर्माण कार्य पूर्ण होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ उद्घाटन किया। सांढ़ पहुंचने पर विधायक अंबा प्रसाद का जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान विधायक ने गांव वासियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए पैदल गांव का भ्रमण किया।

विधायक ने कहा कि विधायक निधि के सदुपयोग से हर गली मोहल्ले का कायाकल्प हो रहा है।जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से उतर रहा है जिसे धरातल पर उतारने का कार्य भी निरंतर जारी है।

मौके पर मुखिया सुलेखा कुमारी, पूर्व मुखिया भीखन महतो,पंसस रंजीत चौबे,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, मीडिया प्रभारी रुपेश कुमार, सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *