
संवाददाता : बरही


बरही प्रखंड के सहायक अध्यापक स्वर्गीय शंकर राणा की आकस्मिक निधन पर सगठन की ओर से परिजनों को आर्थिक सहयोग राशि 132500 रुपए सौंपा। इस दौरान संघ ने कहा कि हर समय संगठन आपके साथ सुख दुःख मे खडा रहेगा। इनके निधन से प्रखंड के पारा शिक्षकों में काफी दुखी है। ज्ञात हो कि स्वर्गीय शंकर राणा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलकोको के शिक्षक थे। वह अपने पीछे एक पुत्र और 5 पुत्री को छोड़कर चले गए। प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार दुबे ने कहा राज्य के पारा शिक्षक सभी कामों में सहयोग करते हैं परंतु आज तक राज्य सरकार हम लोगों के भविष्य और परिजनों के बारे में कभी नहीं सोचा। आज राज्य में नई सरकार बनने से एक आशा की किरण जगी थी परंतु इस सरकार के द्वारा भी आज चार वर्ष बीत गया पर कोई पहल नहीं की गई है। कहा कि सरकार की लापरवाही से एक परिवार को पुनः दुर्दिन देखने का मौका मिला। अगर सरकार पहल की होती तो उनके परिजन को आर्थिक सहयोग प्राप्त होता जब जब सरकार बनती है पारा शिक्षकों को एक आश्वासन और छलावा दिया जाता है जिससे राज्य के पारा शिक्षक काफी मर्माआहत है। सरकार की उदासीनता के कारण एक पारा शिक्षक की पुनः मृत्यु हुई और सरकार के द्वारा एक पैसा भी लाभ उनके परिजन को नहीं दिया गया। अगर सरकार शिक्षक कल्याण कोष का गठन किया होता या पीएफ से जोड़ें होता तो निश्चित तौर पर अल्प मानदेय भोगी पारा शिक्षक के परिजन को इस दुख की घड़ी में सहायता प्रदान होती। बरही प्रखंड के सभी पारा शिक्षक अपने स्तर से एक निश्चित राशि जमा कर उनके परिजनों को सहयोग राशि के रूप मे सहयोग किया। कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पारा शिक्षकों के मृत होने के बाद उनके परिजनों को सहयोग करना तो दूर हाल-चाल भी पूछना मुनासिब नहीं समझते। कहा कि संगठन हमेशा अपने दायित्व का निर्वहन करेगा तब तक करेगा जब तक कि सरकार कोई पहल न करती है। बरही प्रखंड के तमाम सहायक अध्यापक अध्यापिका का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार दुबे, अजप्ता के प्रखंड सचिव मथुरा प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अजय प्रजापति सहित प्रखंड के अध्यापक बरही प्रखंड के प्रखंड सचिव मनोज घोष, प्रखंड कोषाध्यक्ष मोहम्मद सनोवर, केदार राणा, विजय राणा, हीरालाल ठाकुर, मुस्ताक अंसारी, नसरीन बानो, दीपक यादव, रामेश्वर रविदास, अनिल केसरी मोहम्मद जावेद मोहम्मद सनोवर रणजीत सिंह, मोहम्मद इरशाद, नवरत्न कुमार, सुनील यादव, गणेश दास, दीपक यादव, गुलाम हैदर, महेंद्र कुमार सहित सैकड़ों पारा शिक्षक उपस्थित हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
