• Fri. Mar 20th, 2026

ससुराल में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 13, 2023

 

*धनबाद :* पश्चिम बंगाल पुरुलिया की बेटी को उसके पति ने जान मार कर फंदे से लटका दिया। यह आरोप है मृतका सुचित्रा घोष (33 वर्ष) की बहन सुलभा घोष का। जिसने बहन की मौत को ससुराल वालों की सुनियोजित साजिश बताया।

*यह है मामला :*

धनबाद शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर तेलीपाड़ा निवासी अनुपम घोष की पत्नी सुचित्रा घोष का शव मंगलवार को ससुराल में फंदे से झूलता हुआ मिला। जिसकी सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया। घटना की सूचना पाकर मृतका सुचित्रा घोष के मायके से परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवाहिता की मौत को हत्या बताया।

बहन सुलोचना का कहना है कि वर्ष 2018 के 18 फरवरी को उसकी बहन की शादी धनबाद के तेलीपाड़ा स्थित आदर्श नगर में हुई थी। जहां पति अनुपम घोष ने शादी के चंद दिनों बाद ही उनकी बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति अनुपम घोष दहेज में 3 लाख रुपये की मांग करता था। वही शादी के बाद बच्चा नहीं होने पर भी ससुराल वाले आक्रोशित थे। इस बात से नाराज ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे।

इसी क्रम में पति अनुपम घोष पुरुलिया स्थित अपने ससुर पार्वती शंकर दास के बंद दुकान पर नजर रखे हुए था। जिसे वह अक्सर अपने नाम कर देने का दबाव ससुराल वालों पर बना रहा था। सुलोचना ने बताया कि इन्हीं सब वजह से उसकी बहन को बीती कल शाम लगभग 7:30-8.00 बजे के बीच ससुराल वालों ने मिलकर जान मार दिया। इसे खुदकुशी का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया। वहीं पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका सुचित्रा घोष के पति को हिरासत में ले लिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *