• Thu. Jan 1st, 2026

सर्द मौसम में मदद के लिए भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने बढ़ाए हाथ, बांटे कंबल

ByAdmin Office

Jan 3, 2023

 

 

अभिमन्यु कुमार

झरिया: कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है ।लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। ऐसा ही पुण्य कार्य लोदना अंबेडकर चौक के समीप देखने को मिला। भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने गरीब असहायों के बीच कंबल का वितरण किया. कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिले उठे. गरीबों ने दिल से रागिनी सिंह को दुआ दी। इस अवसर पर रागिनी सिंह ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा । तबसे मैं सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं । उन्होंने बताया कि यह कार्य आगे भी चलता रहेगा। बढ़ती ठंड को देखते हुए झरिया कतरास मोड़ कार्यालय में पांचों मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को कंबल प्रदान किया गया। अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में जरूरतमंद असहाय के बीच कम्बल के वितरण का निर्देश दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *