• Tue. Mar 24th, 2026

सरेआम हो रहा है बिरसा कृषि सिंचाई कूप निर्माण में जेसीबी का उपयोग!!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 23, 2024

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

 

 

केरेडारी : ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मजदूरों का पलायन रोकने वा गांव में ही रोजगार देने को लेकर केंद्र वा राज्य सरकार के द्वारा मनरेगा योजना के तहत विकास योजनाओं को संचालित किया जा रहा है! परंतु केरेडारी प्रखंड में संचालित मनरेगा योजना में गड़बड़ झाला थमने का नाम ही नही ले रहा है! केरेडारी में हर महीने मनरेगा के तहत संचालित कुआं वा डोभा में जेसीबी का उपयोग बिचौलियो द्वारा किया जाता है! बुधवार रात्रि व बीते

दिनों केरेडारी प्रखंड के पेटो पंचायत में बिरसा सिचाई योजना से कई कूप निर्माण जेसीबी मशीन से कराया गया है! एक रात में ही जेसीबी मशीन के द्वारा पूरा कूप तैयार कर दिया जाता है,और मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक एवम मेट के मिली भगत से पूरे योजना का राशि मनरेगा में रजिस्टर्ड मजदूरों से डिमांड मार कर पूरा राशि निकाल लिया जाता है! सूत्रों के मुताबिक पेटो मुखिया प्रतिनिधि गुरुदयाल साव के द्वारा पेटो बुढ़िया माता सड़क स्थित भूमि संरक्ष्ण से तालाब निर्माण का कार्य कराया जा रहा है,जिसमे उनका खुद का होंडिय कम्पनी का पोप्लेंन मशीन काम कर रहा है,सूत्रों को कहना है कि यह मशीन दिन में तलाव निर्माण का कार्य करता है और रात में कूप का खोदाई करता है!

 

इस संबंध में पेटो पंचायत के रोजगार हारून रशीद को कहना है कि कूप का निर्माण लाभुक स्वयं करते है। योजनाओं से बनने की सूचना मिली है, जांचकर कार्रवाई किया जायेगा!

 

पंचायत सचिव पुनपुन कुमारी कहा कि योजना स्थल पर पहुंचकर योजनाओं का जांच कर लाभुक पर कार्रवाई किया जायेगा!

 

क्या कहते है बीपीओ;:

इस मामले में बीपीओ सुमन कुमार शर्मा ने कहा की पेटो में जेसीबी से कार्य होने की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई किया जाएगा!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *