• Sat. Oct 31st, 2026

सरायकेला सरायकेला: गम्हरिया थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला से दुष्कर्म का आरोप, संदेही पुलिसकर्मी हिरासत में; एसडीपीओ ने शुरू की जांच ।

admin's avatar

Byadmin

Oct 31, 2026
crescent ad

 

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने में पुलिसिया कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करने वाला बेहद संगीन मामला सामने आया है।

 

पारिवारिक कलह की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची एक पीड़िता ने वहां तैनात पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म और लज्जा भंग करने का सीधा आरोप लगाया है। घटना के प्रकाश में आते ही महकमे में हड़कंप मच गया है और वरीय अधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया है।

 

पीड़िता गम्हरिया थाना क्षेत्र की निवासी है। घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार को वह पारिवारिक विवाद से तंग आकर अपनी फरियाद लेकर न्याय की उम्मीद में गम्हरिया थाने पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि परिसर के भीतर ही एक पुलिसकर्मी ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार किया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारतद्वाज देर रात गम्हरिया थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी और संबंधित कर्मियों के साथ बंद कमरे में आपात बैठक कर घटना की सिलसिलेवार जानकारी ली और आंतरिक जांच शुरू कराई।

 

मामले पर एसडीपीओ अनुभव भारतद्वाज ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। संदेही पुलिसकर्मी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर निष्पक्ष और पारदर्शी आंतरिक जांच कराई जा रही है। विधि-सम्मत अग्रतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले के प्रत्येक तकनीकी व हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *