• Sun. Sep 27th, 2026

सरायकेला: सदियों पुरानी परंपरा के साथ हल्दीबनी में संपन्न हुई माँ मनसा पूजा,28 सितंबर को होगी विसर्जन

admin's avatar

Byadmin

Sep 27, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के अंतर्गत हल्दीबनी गांव में श्री श्री मां मनसा समिति के द्वारा सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत श्री श्री माँ मनसा देवी की वार्षिक पूजा 26 सितंबर को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पूजा में 300 से अधिक श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। सभी श्रद्धालु मां के चरणों में माथा टेकते हुए सांप, बिच्छू से सुरक्षित रहने, संतान की सुख समृद्धि,रोग मुक्ति के आर्शीवाद मांगे। पूजा का संचालन पुजारी निताई महतो एवं देवराज महतो ने कराया।

 

ग्रामीणों के अनुसार, माँ मनसा की पूजा यहां पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही है। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं द्वारा मनौती के रूप में मां को मूर्ति अर्पित करने की भी परंपरा है। इस क्रम में 2026 में प्रदीप महतो, 2027 में विद्यानचंद महतो, 2028-29 में सुनील महतो, 2030 में राजकिशोर महतो एवं 2031 में दिलीप महतो द्वारा मूर्ति अर्पित की जाएगी।

 

पूजा समिति के अनुसार 27 सितंबर को शाम 3 बजे के बाद धार्मिक कार्यक्रम तथा 28 सितंबर को दोपहर 2 बजे के बाद पांथा-बकरा प्रसादी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद मां की प्रतिमा का विसर्जन धार्मिक विधि-विधान से किया जाएगा।

 

आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों, श्रद्धालुओं एवं पूजा समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *