• Sat. Nov 14th, 2026

सरायकेला : बाल दिवस पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरुम में बच्चों के बीच कॉपी-कलम व चॉकलेट वितरण, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने चाचा नेहरू की जयंती पर बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस ।

admin's avatar

Byadmin

Nov 14, 2026
crescent ad

सरायकेला : बाल दिवस पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरुम में बच्चों के बीच कॉपी-कलम व चॉकलेट वितरण, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने चाचा नेहरू की जयंती पर बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस ।

 

सरायकेला : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के शुभ अवसर पर बाल दिवस के उपलक्ष में जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो द्वारा प्रखंड कुकड़ु के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरुम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी, कलम एवं चॉकलेट का वितरण कर बाल दिवस मनाया गया।

 

कार्यक्रम में श्रीमती महतो ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से असीम प्रेम करते थे, इसीलिए उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने, अनुशासन में रहने और बड़े होकर देश-समाज की सेवा करने का संदेश दिया।

 

कॉपी-कलम और चॉकलेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने भी गीत और कविताओं के माध्यम से चाचा नेहरू को याद किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *