• Mon. Aug 3rd, 2026

सरायकेला : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।  

admin's avatar

Byadmin

Aug 3, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : जिला पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। ईचागढ़ थाना कांड संख्या 31/2026, दिनांक 02.08.2026

धारा : 17/22/25 NDPS Act-1985 02 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि ईचागढ़ थाना अंतर्गत जगन-डुमटांड से पातकुम जाने वाले रास्ते में अफीम कारोबारी खरीद-बिक्री कर रहे हैं।

 

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल श्री प्रकाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

 

छापामारी दल द्वारा डुमटांड चौक से पातकुम जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग लगाई गई। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त घासीराम साव उम्र लगभग 48 वर्ष

पिता पदम लोचन साव

ग्राम बुरुहातु, थाना ईचागढ़ रहने वाले से तलाशी के दौरान उसके पास से 03 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। फरार दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

 

लबरामद सामान का विवरण

1. अफीम – 03 किलोग्राम

2. एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू

3. एक VIVO कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल

4. एक पीले रंग का प्लास्टिक बोरा

5. एक नीले रंग की होंडा SP125 मोटरसाइकिल – नंबर JH22K 6165

 

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी

1. श्री जिय प्रकाश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल

2. श्री अरुण यादव, थाना प्रभारी, ईचागढ़ थाना

3. पुअनि शशि भूषण सिंह मुंडा

4. सअनि सुरेश भगत

 

चांडिल अनुमंडल डीएसपी कार्यालय में पत्रकार को जानकारी देते पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *