
सरायकेला – सरायकेला के व्यस्ततम बिरसा चौक स्थित वर्षों पुराने जानलेवा गड्ढे की रविवार को स्थायी मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया। लंबे समय से यह गड्ढा आम नागरिकों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ था तथा इसके कारण कई सड़क दुर्घटनाएँ हो चुकी थीं। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मरम्मत की मांग कर रहे थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर उठाया। उन्होंने उपायुक्त महोदय एवं पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से लगातार मुलाकात की, पत्राचार किया तथा शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया।

लगातार प्रयासों और समन्वय का सकारात्मक परिणाम सामने आया और आज इस जानलेवा गड्ढे की स्थायी मरम्मत कर दी गई, जिससे हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर श्री मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “केवल कहने से कुछ नहीं होता, काम बोलता है। जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे के समाधान के लिए हमारा प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
