• Sat. Oct 24th, 2026

सरायकेला : नई ट्रेन की सौगात :संत्रागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ 26 अक्टूबर को, चांडिल समेत क्षेत्र के यात्रियों को राजस्थान तक सीधी कनेक्टिविटी

admin's avatar

Byadmin

Oct 24, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला :; पश्चिम बंगाल और झारखंड को सीधे राजस्थान की राजधानी जयपुर (खातीपुरा) से जोड़ने वाली नई रेल सेवा ट्रेन संख्या 18061/18062 संत्रागाछी – खातीपुरा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) के 26 अक्टूबर 2026 को होने वाले शुभ उद्घाटन परिचालन के अवसर पर सभी सम्मानित रेल यात्रियों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

 

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के कुशल नेतृत्व में भारतीय रेलवे देश के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और सफर को विश्वस्तरीय बनाने के लिए निरंतर समर्पित है।

 

इसी कड़ी में, रांची संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के विशेष प्रयासों और जन-आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए इस महत्वपूर्ण ट्रेन की सौगात दी गई है।

 

यह नई ट्रेन चांडिल सहित आसपास के क्षेत्र के यात्रियों के लिए राजस्थान और उत्तर प्रदेश की यात्रा को अत्यंत सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाएगी। यह नई कनेक्टिविटी न केवल आम जनता के समय की बचत करेगी, बल्कि हमारे क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों के द्वार भी खोलेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *