• Sat. Oct 17th, 2026

सरायकेला : दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, एसपी ने चांडिल के पंडालों का किया निरीक्षण ।

admin's avatar

Byadmin

Oct 17, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा, चांडिल-नीमडीह पुलिस को समन्वय से ड्यूटी का निर्देश ।

शारदीय दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरायकेला-खरसावां पुलिस अलर्ट मोड में है।

 

इसी क्रम में शनिवार को एसपी मनोज स्वर्गियारी चांडिल पहुंचे और विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों एवं मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

एसपी ने चांडिल बाजार स्थित सोलहआना दुर्गा पूजा पंडाल, कदमडीह और चांडिल स्टेशन सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल सहित विभिन्न पूजा स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंडालों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान एसपी ने चांडिल और नीमडीह थाना पुलिस को आपसी समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था संभालने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात नियंत्रण और पुलिस की सतर्कता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 

एसपी ने रात्रिकालीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया। साथ ही महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और चोरी, छिनतई समेत अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने को कहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *