
सरायकेला : टाटा-रांची मुख्य मार्ग (NH-33) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-33 पर चिलगु गांव से लेकर शहरबेड़ा गांव तक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। वन-वे मार्ग में एक गाड़ी खराब होने के कारण वाहन रुक-रुक कर चल रहे हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।
*वन-वे मार्ग पर गाड़ी खराब होने से थमी रफ्तार*

मिली जानकारी के अनुसार, सड़क पर जहां वन-वे किया गया था, उसी रास्ते में एक गाड़ी अचानक खराब हो गई। संकरा रास्ता होने के कारण दोनों तरफ वाहनों का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते चिलगु से लेकर शहरबेड़ा तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

*रांची की तरफ से आने वाले यात्री जड़ियाडीह गांव से ले सकते हैं शॉर्टकट*
इस जाम से बचने के लिए रांची की तरफ से आ रहे यात्री शॉर्टकट मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार, बाइक और 6 चक्का बस जैसी छोटी गाड़ियां जड़ियाडीह गांव वाले रास्ते से निकल सकती हैं। यह वही सड़क है जो प्रसिद्ध दलमा वन्यजीव अभयारण्य की तरफ जाती है। इस वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करके छोटी गाड़ियां जाम में फंसे बिना आगे का सफर तय कर सकती हैं।
खराब वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को दोबारा सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, जब तक यह रूट पूरी तरह साफ नहीं होता, तब तक मुख्य मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को धीमी रफ्तार और जाम का सामना करना पड़ेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
