
सरायकेला :रेलवे स्टेशन के पास मुरकुम पाखुर गोड़ा में ग्रामीणों ने किया हंगामा, गौ रक्षक रोनित गोराई के नेतृत्व में थाने में लिखित शिकायत, पुलिस कर रही जांच*
सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप मुरकुम पाखुर गोड़ा इलाके में कथित गौमांस बिक्री को लेकर मंगलवार को तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही गौ रक्षक कार्यकर्ता रोनित गोराई, श्रवण गोराई और उनके समर्थक मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखर समाजसेवी एवं गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ता रोनित गोराई ने तत्काल गम्हरिया थाना को सूचना दी। सूचना पर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और कथित मांस विक्रेता मुजाहिद अंसारी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि उसका भाई अब्दुल सलाम भी इस कारोबार में शामिल है, जो भीड़ जुटने के बाद मौके से फरार हो गया। दोनों के बालीगुमा निवासी होने की जानकारी सामने आई है।

घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान विक्रेता ने कथित तौर पर मांस बिक्री की बात स्वीकार की है। हालांकि मांस की प्रकृति और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
*संदिग्ध बाइक ने बढ़ाया शक -*
मामले में एक हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल भी चर्चा का विषय बनी है। ग्रामीणों के अनुसार बाइक के नंबर प्लेट पर दोनों तरफ अलग-अलग नंबर अंकित हैं और वाहन के चोरी का होने का संदेह जताया जा रहा है। मोटरसाइकिल के स्वामित्व और दस्तावेजों की जांच पुलिस कर रही है।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण गम्हरिया थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
*पुराने आरोपों को लेकर नाराजगी -*
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से गौ तस्करी और अवैध मांस कारोबार की गतिविधियां चल रही हैं। पूर्व में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की गहन जांच और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
