• Fri. Nov 6th, 2026

सरायकेला खरसावां में सामाजिक अंकेक्षण की जिला स्तरीय जनसुनवाई संपन्न, कई मामलों का हुआ निष्पादन

admin's avatar

Byadmin

Nov 6, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले के कुल 184 विद्यालयों में (समग्र शिक्षा के तहत 184 एवं उन्हीं में से 60 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना यानी एमडीएम) सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) और उसके बाद प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आज, दिनांक 06 नवंबर 2026 को उपविकास आयुक्त (DDC) महोदय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन पूर्वाहन 11:00 बजे से किया गया।

इस महत्वपूर्ण जनसुनवाई में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) सरायकेला खरसावां, सोशल ऑडिट यूनिट सरायकेला की टीम सहित संबंधित प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO), बीपीओ (BPO), बीपीएम (BPM), अकाउंटेंट, ब्लॉक एमआईएस (MIS), एमडीएम ऑपरेटर एवं जिला के विभिन्न प्रभाग प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

930 में से 78 मुख्य मुद्दे जिला स्तर पर हुए प्रस्तुत

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस जिला स्तरीय जनसुनवाई में समग्र शिक्षा के अंतर्गत कुल 930 मुद्दों में से 78 मुख्य मुद्दों को तथा मध्याह्न भोजन योजना (MDM) के 165 मुद्दों में से कुल 14 गंभीर मुद्दों को जिला स्तरीय जनसुनवाई के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इन मामलों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शेष मामलों का स्कूल व प्रखंड स्तर पर ही हुआ निपटारा

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि सोशल ऑडिट के दौरान सामने आए शेष अन्य सभी मुद्दों का निष्पादन पहले ही स्कूल एवं प्रखंड स्तर पर जनसुनवाई कर सफलतापूर्वक कर लिया गया था, जिससे जमीनी स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद मिली है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *