• Tue. Nov 3rd, 2026

सरायकेला के धोबी टोला में बुजुर्ग स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 111 ग्रामीणों की हुई मुफ्त जांच और इलाज

admin's avatar

Byadmin

Nov 3, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला –

जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में मंगलवार (3 नवंबर) से प्रखंड स्तरीय आयुष हेल्थ कैंप की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत आने वाले धोबी टोला में एक विशेष ‘बुजुर्ग स्वास्थ्य शिविर’ का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर का संचालन मुख्य रूप से डॉ. सोनाली प्रगति बेंजामिन और डॉ. अजीत कुमार की देखरेख में हुआ। डॉक्टरों की टीम ने शिविर में पहुंचे कुल 111 मरीजों की स्वास्थ्य जांच बिल्कुल मुफ्त की गई। इसके साथ ही जरूरतमंदों को उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया और निःशुल्क दवाइयां भी बांटी गईं।

 

शिविर में मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में बुजुर्गों और आम लोगों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार किया गया जिसमें जोड़ों और बदन का दर्द।

ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) और शुगर (मधुमेह),चर्म रोग और खुजली,आंखों की विभिन्न समस्याएं ,मौसम बदलने के कारण होने वाले बुखार, सर्दी और खांसी।

 

स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ इस शिविर में ग्रामीणों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। आयुष योग इंस्ट्रक्टर द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया और दैनिक जीवन में योग के महत्व को बारीकी से समझाया गया।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय प्रखंड सहिया का भी अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने ग्रामीणों को शिविर तक पहुंचाने और व्यवस्था संभालने में मदद की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *