
सरायकेला : रांची में सरायकेला के 50 किसानों का समेकित कृषि पर प्रशिक्षण, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा, मुर्गी-बकरी-गाय पालन और मशरूम खेती से आय होगी दोगुनी ।
सरायकेला : प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, हेहल, रांची में सरायकेला-खरसावां जिले के 50 चयनित किसानों के लिए समेकित कृषि प्रणाली पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सरायकेला-खरसावां की उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो उपस्थित हुईं। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि _समेकित कृषि से किसानों की आय बढ़ेगी_ और सिर्फ पारंपरिक खेती से आय नहीं बढ़ेगी। किसानों को कृषि के साथ-साथ स्वरोजगार से जुड़ना होगा।

उन्होंने किसानों को कृषि के साथ मुर्गी पालन, बकरी पालन, बत्तख पालन, गाय पालन और मशरूम की खेती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समेकित कृषि किसानों की आय दोगुनी करने का एक महत्वपूर्ण और वैज्ञानिक कदम है, इससे लागत कम होगी और मुनाफा ज्यादा होगा।
इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं 50 प्रशिक्षु किसान उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
