• Wed. Jun 17th, 2026

सरायकेला : RSS कार्यालय पर हमले की भाजपा नेता डॉ. जटाशंकर पांडेय ने की कड़ी निंदा

admin's avatar

Byadmin

Jun 17, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के कार्यालय पर हुए हमले की भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडेय ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना को कायरतापूर्ण और अति निंदनीय करार दिया।

 

‘सेवा करने वाली संस्था पर हमला माफ नहीं होगा’ डॉ. पांडेय ने कहा कि RSS जैसी संस्था जो लगातार राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सद्भाव और सेवा कार्यों में लगी रहती है, उस पर हिंसक हमला कहीं से भी माफ करने लायक नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

 

*राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल*

भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि जब राजधानी रांची में ही कोई सुरक्षित नहीं है, तो पूरे प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। “यह सरकार की कानून व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की घोर विफलता का परिचायक है,” उन्होंने कहा।

 

डॉ. पांडेय ने राज्य सरकार से अपेक्षा जताई कि वह संघ कार्यालय पर हमला करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *