

पंकज ठाकुर
बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नयाटांड़ पंचायत के कुमरडीहा गांव में शनिवार को महेश सिंह राजपूत के पिता के ब्रह्म भोज कार्यक्रम में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के महासचिव निशि पांडे शामिल हुई । तथा कंबल का वितरण निशि पांडे के हाथों किया गया। समाजसेवी महेश सिंह राजपूत द्वारा गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार समाजसेवी महेश सिंह ने कहा कि समाज सेवा का कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। गरीबों को जहां भी जरुरत पड़ेगा मैं हमेशा सहयोग करूंगा। कंबल मिलने से वृद्धों में खुशी का माहौल देखा गया। मौके पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के महासचिव निशि पांडे, जिला परिषद सदस्य अनीता सिंह केरेडारी समाजसेवी प्रीतम सिंह ,अवधेश सिंह राजपूत, सुनील कुमार नायक,संजय मिर्धा, महेश सिंह राजपूत, प्रभु सिंह, मुन्ना सिंह, पूनम देवी, कामेश्वर सिंह, मुद्रिका सिंह ,सुनीता देवी, सचिन ,अमन ,इशांत, पुत्री एवं अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com