• Sun. Feb 15th, 2026

समर्पण एक नेक पहल संस्था के जिलाध्यक्ष के पहल पर गंभीर मरीज को तत्काल 2 यूनिट रक्त उपलब्ध कराई गई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 17, 2024

 

धनबाद, चिरकुंडा के रहने वाले मरीज सुभाष शर्मा उम्र 60 वर्ष जिनके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा केवल 3.1ग्राम हो गई थी शारीरिक कमजोरी और उच्च थाइराइड से पीड़ित कुमारडुबी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं डॉक्टर ने इनके लिए तत्काल दो यूनिट बी पॉजिटिव रक्त व्यवस्था करने की बात कही l

सूचना प्राप्त होते ही इसकी जानकारी फ़ोन के माध्यम से श्यामलाल अग्रवाल के द्वारा समर्पण एक नेक पहल के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल को दी गई ,हीमोग्लोबिन काफी कम और कमजोरी रहने के कारण रक्त की तुरंत ज़रूरत थी ,जैसे ही श्री मंडल को सारी बातों का पता चला अपना उन्होंने तत्परता दिखाते हुए संस्था के सक्रिय सदस्य रक्तदाता नज़रुल जी रक्तदान के लिए आग्रह किया तथा दूसरी यूनिट के लिए श्री मंडल ने श्री चन्दन जी से संपर्क किया जो वर्तमान में आर्मी में कार्यरत है, दोनों रक्त वीर इस विषय को गंभीरता से लेते हुए रक्तदान लिए तुरंत तैयार हो गए और दोनों ने अपना बी पॉजिटिव रक्त दान किया इस नेक कार्य में संस्था के सक्रिय सदस्य उज्जवल गोराई ने भी अपना तत्परता दिखाया, तत्काल दो यूनिट रक्त चढ़ने के बाद मरीज की हालत पहले से कुछ ठीक हैं l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *