

दिनांक 18/02/2024 को निरसा स्थित मुगमा बस्ती के रहने वाली 21 वर्षीय खुशबू मल्लिक जिनका डिलिवरी होने पर काफी अधिक रक्तस्राव के चलते उनके हीमोग्लोबिन 5.6 ग्राम हो गया उनके हाथ पैर में झनझनाहट शुरू हो गया डॉक्टर को दिखाने पर डॉक्टर द्वारा तुरन्त रक्त चढ़ाने की बात कही गई इस बात की खबर संस्था के सक्रिय सदस्य सुजीत मोदी के द्वारा ग्रुप के माध्यम से समर्पण एक नेक पहल संस्था के ज़िला अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल को मिली जानकारी मिलने के बाद खुशबु की जान बचाने के लिए तत्काल संस्था के सक्रिय सदस्य रक्त वीर ऊचित सिंह को रक्तदान करने का आग्रह किया जिसे स्वीकार कर उचित जी समय न गंवाकर खुशबू के लिए अपना एक यूनिट रक्तदान कर जीवन बचाने का कार्य किया , घर के सभी सदस्य संस्था के प्रति आभार प्रकट किया और जानकारी दिया कि संस्था ने बहुत बड़ा कार्य किया हमलोग बहुत परेशान थे कहीं से रक्त की उपलब्ध नही हो पा रहा था, संस्था के द्वारा बहुत सहायता मिली l

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
