
टुंडी 14 दिसंबर –दीपक पाण्डेय —टुंडी प्रखंड के पुरनाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम धधकीटांड गांव में आज बुधवार को पुरनाडीह मुखिया बसंत नारायण तिवारी की अध्यक्षता में सबका योजना सबका विकास अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें गांव के सभी बुद्धिजीवियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं महत्त्वपूर्ण योजनाओं का चयन किया।

बताया जाता है कि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार टुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लगातार ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है एवं इस तरह के ग्राम सभा में सभी वर्गों के लोग हिस्सा ले रहे हैं एवं अपने गांव के विकास के अनुसार योजनाओं का चयन कर रहे हैं। इस तरह के योजनाओं में ग्रामीणों में गज़ब की उत्साह देखी जा रही है।

आज के इस ग्राम सभा में कुल 40 योजनाओं का चयन किया गया। इस महत्वाकांक्षी ग्राम सभा को सफल बनाने में मुख्य रूप से मुखिया बसंत नारायण तिवारी, पंचायत सेवक गोतम तिवारी, रोजगार सेवक रविलाल बास्की, नोडल सदस्य नावेल हांसदा, वार्ड सदस्य दुलारी देवी, जगरनाथ दास, गांव के वरिष्ठ नागरिक निरंजन पाण्डेय, बाबूलाल गोप,भीखलाल पंडित, हेमंत पाण्डेय, अर्जुन यादव, यदुनंदन यादव , दिलीप पंडित, बसंती देवी, समेत बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
