• Thu. Mar 5th, 2026

सतर्कता हटी दुर्घटना घटी,ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक रेलयात्री हुआ घायल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 23, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: सतर्कता हटी दुर्घटना घटी ये वाक्यांश हर जगह लोगो को जागरूक करने के लिखा जाता है और इसे फॉलो ना करने के क्रम में घटना घट जाती हैं। इसी क्रम में झाझा रेलवे स्टेशन पर नाश्ता लेकर प्लेटफार्म पर खुल चुकी ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक रेलयात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच आकर घायल हो गया।वही लोगों के द्वारा हो हल्ला मचाने पर किसी तरह रेलयात्री को आरपीएफ,जीआरपी की मदद से बाहर निकाला गया।घटना में रेलयात्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डयूटी पर तैनात डाॅक्टर नबाब के द्वारा इलाज किया गया।घटना में रेलयात्री की स्थिति गंभीर रहने पर डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये जमुई रेफर कर दिया।घायल रेलयात्री की पहचान जहानाबाद जिला के गुलाभी काका क्षेत्र के रहने वाले सहेंद्र यादव के रूप में हुई है।घायल रेलयात्री ने बताया कि वह गिरीडीह में स्टील प्लांट में काम करता है और अपने काम पर लौटने के लिये पटना हटिया पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस में वह पटना से यात्रा प्रारंभ किया।झाझा रेलवे स्टेशन पर नास्ता लेने के लिये उतरा तभी ट्रेन खुल गई और चढ़ने के दौरान पैर फिसल गया।मौके पर मौजूद आरपीएफ एसएसआई एमएस खान ने बताया कि घायल रेलयात्री के पास मिले मोबाइल से उसके घर के परिजनों को घटना की जानकारी दे दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *