
सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के पहल पर एसएस हॉस्पिटल पटना में इलाजरत उनसठ वर्षीय मरिज बिजेंदर राय को मां ब्लड सेंटर पटना से रक्त उपलब्ध कराया गया l
संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान को मरीज की सूचना जमशेदपुर के रहने वाले समाजसेवी जयदेव ने दिया कि बिहार पटना के एस.एस हॉस्पिटल में एक बुजुर्ग मरीज को तत्काल ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता हैं यदि सम्भव हो तो इन्हें रक्त उपलब्ध कराया जाए l
सूचना प्राप्त होते ही दिपेश चौहान ने माँ ब्लड सेंटर के संचालक मुकेश हिसारिया से बात कर उनसे एक यूनिट रक्त मरीज के लिए प्रदान का आग्रह किया जिसके तुरंत बाद मरीज के परिजन को माँ ब्लड सेंटर, पटना के द्वारा रक्त प्रदान कर दी गई l
दिपेश चौहान ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हैं जो हमारी संस्था ने पटना या बिहार के अन्य जिलों मे ईलाजरत किसी जरूरतमंद मरीज के लिए माँ ब्लड सेंटर से सहयोग माँगा हो इससे पहले भी बड़े भाई समान मुकेश हिसारिया ज़ी ने माँ ब्लड सेंटर के द्वारा कई बार जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराया हैं l

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
