
सेंट्रल अस्पताल धनबाद में ईलाजरत 76 वर्षीय मरीज सुमेश चंद्र पाठक के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बहुत कम हो जाने के कारण डॉक्टर ने तत्काल दुर्लभ रक्त समुह ओ नेगेटिव रक्त प्रबंध करने की बात कही इसकी सूचना सामाजिक संस्था युवा रक्तवीर सेवा नमस्ते भारत के संस्थापक कन्हैया कुमार ने तथा बोकारो जनरल हॉस्पिटल (बीज़ीएच) में भर्ती 29 वर्षीय गर्भवती महिला सोनी सिंह के लिए डॉक्टर ने तत्काल अत्यंत दुर्लभ रक्त एबी नेगेटिव प्रबंध करने की बात कही उसके पश्चात ही महिला का ऑपरेशन सम्भव हो पायेगा, इस बात की सूचना सामाजिक संस्था बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान को दिया इसके पश्चात संस्था के पहल पर अत्यंत दुर्लभ रक्त समुह के रक्त दाता अनिल शर्मा जो ग्रामीण एकता मंच के सक्रिय सदस्य हैं उनसे सम्पर्क कर गर्भवती महिला के लिए रक्तदान करने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुए श्री शर्मा बोकारो जनरल हॉस्पिटल ब्लड बैंक पहुंचे और गर्भवती महिला के ऑपरेशन लिए रक्तदान किया वही दूसरी ओर सेंट्रल अस्पताल धनबाद में ईलाजरत मरीज के लिए बीबीडीए के मनोज कुमार ने पहल करते हुए दुर्लभ रक्त समुह ओ नेगेटिव के रक्त दाता अरुण कुमार से सेंट्रल अस्पताल धनबाद ब्लड बैंक में रक्तदान कराया इस प्रकार दोनों जिलों के दुर्लभ रक्त समुह की माँग को सभी संस्थाओ ने मिलकर पहल करते हुए आसानी से पूरा किया और तीन जीवन को सुरक्षित किया l
संस्थापक दिपेश चौहान ने कहा कि यदि हम सभी किसी को आज सेवा देकर जान बचा पा रहे हैं तो उसमें बड़े भाई मनोज कुमार जी भाई कन्हैया कुमार जी जैसे निःस्वार्थ समाज प्रेमियों को अतुलनीय योगदान रहता हैं हम सभी एक दूसरे के सहयोग से ही जरूरतमंद लोगों मदद कर पाते हैं l

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
