• Fri. Mar 6th, 2026

संगठन विस्तार हेतु जेएमएम ने किया बैठक, पूर्व विधायक रहे मौजूद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 20, 2023

 

गुरुवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय गांव में संगठन विस्तार हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी एवं धनवार प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया व संचालन प्रखंड सचिव शहाबुद्दीन अंसारी ने किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं को घर घर जाकर लोगों को बताना है ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े।
बैठक में निर्णय लिया गया कि बूथ कमेटी का गठित कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा एवं महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा का भी गठन कर विस्तार किया किया जायेगा।
मौके पर 20 सूत्री सदस्य सोनू कुमार, 20 सूत्री सदस्य एजाज अहमद, प्रदीप सिंह, विनय सिन्हा, अनिरुद्ध उपाध्याय मोहम्मद इलियास, सोमर राय, मोहम्मद सिराजुद्दीन, दशरत रविदास, बाबूलाल हंसदा, सोमर हांसदा, मंसूर अंसारी, गिरधारी दास , सबदर अली, जमिला खातून समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *