• Thu. Feb 26th, 2026

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 6, 2023

 

*कलश यात्रा में 551 महिला एवं कन्याएं हुए शामिल*
दारू(हजारीबाग): मेढकुरी पंचायत अंर्तगत मेढकुरी कला में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।कलश यात्रा में 551 महिला व कन्याओं ने कलश लिया।कलश यात्रा में मुख्य अतिथि हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, जिला परिषद सदस्य गीता देवी, मुखिया भोला तुरी, बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बटेश्वर मेहता, ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश पांडे ने श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर से कलश देकर विदा किया। कलश यात्री 2.5 किमी पदयात्रा कर शिवाने नदी पहुंचे इस बीच गाजे बाजे के साथ झूमते हुए हर हर महादेव, जय भोलेनाथ, जय माता दी की खूब जयकारा लगा।पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। यज्ञाचार्य ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना किया जिसके साथ श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप पहुंचकर कलश स्थापित किया। सभी को शरबत व फल देकर उपवास तुड़वाया गया। यज्ञ आचार्य राजकुमार पांडे ने कहा कि यह पांच दिवसीय महायज्ञ 6 मई से 10 मई तक चलेगा जिसमें से 6 मई को जलयात्रा, मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, अरणी मंथन, एवं जलाधिवाश। 7 मई को वेदी पूजन, अनाधिवास, फलाधिवास, हवन एवं संध्या आरती। 8 मई को वेदी पूजन, पुष्पाधिवास, हवन एवं संध्या आरती। 9 मई को वेदी पूजन, नगर भ्रमण, सययाधिवास एवं संध्या आरती। वही 10 मई को वेदी पूजन, महास्नान, अखंड कीर्तन, प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति एवं संध्या में प्रसाद वितरण और भक्ति जागरण के कार्यक्रम के साथ समापन होगा। मौके पर यज्ञ समिति अध्यक्ष तुलेश्वर पांडे, नवयुवक संघ अध्यक्ष उमेश कुमार, सचिव संजय शर्मा, उपाध्यक्ष मंटू कुमार, सूरज कुमार, बबलू साव, विकास कुमार पांडे, नितेश कुमार, पिंटू पांडे ,राहुल कुमार, गणेश पांडे, संतोष सिंह ,चंद्र साव, किशन तुरी, मिथिलेश यादव, सुबोध प्रसाद, दीपक पांडे ,उपेंद्र पांडे, गणेश पांडे, शेखर प्रजापति, एवं मेडकुरी पंचायत के सैकड़ों महिलाएं ,पुरुष तथा बच्चियां शामिल रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *