• Wed. Mar 4th, 2026

शौर्य ऑटोमोबाइल्स में मुखिया यास्मीन तबस्सुम ने बजाज पल्सर पी 150 लांचिंग की

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 13, 2022

 

किफायती कीमत, अच्छे फीचर्स और आइडियल परफॉर्मेंस का परफेक्ट पैकेज बाइक पी150 पल्सर : सन्नी देव

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही कोनरा डीवीसी के पास संचालित शौर्या ऑटोमोबाइल्स में कोनरा मुकिया यास्मीन तबस्सुम एवं संचालक सन्नी देव ने फीता काटकर बजाज पल्सर पी 150 बाइक का लांचिंग किया। इस दौरान सन्नी देव ने बताया कि पल्सर पी150, 150सीसी सेगमेंट में सबसे पॉपुलर मोटरसाइकिल है। इसकी किफायती कीमत, अच्छे फीचर्स और आइडियल परफॉर्मेंस इसे एक परफेक्ट पैकेज बनाते हैं। बजाज पल्सर 150 को भारत में लॉन्च किए हुए काफी वक्त गुजर गया है। इसके लॉन्च के बाद से ही यह मोटरसाइकिल 150 सेगमेंट में कई बड़े बदलाव किए है। इस मोटरसाइकिल को प्रीमियम लुक देने के लिए शानदार हेडलैंप और मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके टैंक पर लगा 3डी पल्सर लोगो मोटरसाइकिल को प्रीमियम टच देता है। इसमें लगा ट्विन एलईडी स्ट्रिप टेल लाइट मोटरसाइकिल को एक खूबसूरत लुक देती है। मौके पर प्रो समृधा शालिनी, दुर्गेश कुमार, संचालक सन्नी देव, कृंशु, संजय यादव, अवधेश यादव, दिनेश यादव, संजय केशरी, विकास कुमार, मनीष राज, मो खुर्शीद, मो वसीम आदि उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *