• Mon. Oct 12th, 2026

शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 60 ग्रामीणों का हुआ इलाज, बांटी गई दवाइयां

admin's avatar

Byadmin

Oct 12, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला/नीमडीह: -जिला आयुष समिति सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार सोमवार (12 अक्टूबर 2026) को नीमडीह ब्लॉक के अदरडीह पंचायत अंतर्गत आयुषग्राम-सिधागोरा की मांझी बस्ती में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से डॉ. शांति कुमारी (आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, नीमडीह) द्वारा मरीजों की जांच कर शिविर का संचालन किया गया।

शिविर के दौरान कुल 60 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका मुफ्त इलाज किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की जांच की गई और जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क होम्योपैथी दवाइयों का वितरण भी किया गया।

 

*महिलाओं को किया गया जागरूक*

 

शिविर में विशेष तौर पर पहुंची महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene), व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ आहार योजना (Healthy Diet Plan) के प्रति जागरूक किया गया।

 

*योग प्रशिक्षकों ने दी जानकारी*

 

शिविर में मौजूद योग प्रशिक्षक मंजू मंडल और बिबेकानंद मंडल द्वारा ग्रामीणों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को समझाया गया। उन्होंने उच्च रक्तचाप, सांस से संबंधित बीमारियां, जोड़ों का दर्द, मेंस्ट्रुअल क्रैम्प (मासिक धर्म का दर्द) और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास से संबंधित विभिन्न योग अभ्यासों की जानकारी दी और इसके प्रति जागरूकता फैलाई।

इस पूरे स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सहिया दीपाली महतो तथा सफाईकर्मी पंकज महतो ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *