• Tue. Sep 23rd, 2025

शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान नही होने पर चरणबद्ध आंदोलन : रंजीत आर्या

ByAdmin Office

Dec 29, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

पुटकी। भागाबांध क्षेत्र स्थित वार्ड नम्बर दस अंतर्गत बीच बलिहारी में वर्षो से व्याप्त पेयजल संकट से परेशान नागरिकों का गुस्सा गुरुवार को नगर निगम की लचर व्यवस्था के खिलाफ फूटा। बीच बलिहारी दुर्गा मंदिर प्रांगण में बीच बलिहारी व आस – पास के दर्जनों महिला – पुरूष जमा होकर सामूहिक रूप से निगम की उदासीन कार्यशैली के खिलाफ गोलबंद होकर आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय निवासी रंजीत आर्या के नेतृत्व में बैठक कर महिला- पुरुषों ने शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान नही होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने पर सहमति जताई। उन्होने कहा कि लगभग पांच सौ की आबादी वाला बीच बलिहारी अति पिछड़ा क्षेत्र है। करीब 80 घरों के लोग नगर निगम में होल्डिंग टैक्स जमा कर चुके हैं। बावजूद इसके नगर निगम गैर जिम्मेदार बनी हुई है। ननि अविलंब पेयजल सुविधा बहाल कराए अन्यथा ‘ जल दो या जेल दो ‘ आंदोलन किया जायेगा।
रोष व्यक्त करने वालों में सदानंद मुखर्जी, देवाशीष दत्ता, अखिलेश यादव, बबलू सिन्हा, मिथुन ठाकुर, देवेंद्र कुमार, कंचन देवी, नीलम सिन्हा, आरती सिन्हा, मीरा देवी, सरस्वती देवी, कुमकुम देवी, कुंती देवी,आरती कुमारी व अन्य थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *