• Thu. Oct 15th, 2026

शिव शंकर समिति मानगो के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने किया , ग्रामीण परिवेश पर आधारित पंडाल बना आकर्षण का केंद्र 

admin's avatar

Byadmin

Oct 15, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । मानगो हीरा होटल स्थित शिव शंकर समिति दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने फीता काट कर किया । इसके पश्चात पूजा समिति के संस्थापक स्वर्गीय शिव शंकर सिंह, नारायण गोस्वामी एवं अशोक गोप के तस्वीर पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन समारोह का शुभारंभ किया गया । अन्य अतिथियों में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी शंभू नाथ सिंह , मस्तान सिंह समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे ।

सभी अतिथियों को आयोजकों द्वारा चुनरी एवं फूलमाला पहना कर सम्मानित किया गया । मंच का संचालन अमर सिंह द्वारा किया गया । वहीं मुख्य अतिथि अमर बाउरी ने जमशेदपुर वासियों की खुशहाली और क्षेत्र में अमन चैन कायम रहने की मां दुर्गा से कामना की और कहा कि यह दशहरा महापर्व असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है तथा अधर्म पर धर्म की विजय का हमें संदेश देता है।

शिव शंकर समिति इस वर्ष अपना 49वां दुर्गोत्सव मना रहा है। दुर्गोत्सव समारोह को लेकर पूजा समिति की ओर से भव्य आयोजन किया गया है। इस वर्ष शिव शंकर सिंह दुर्गा पूजा पंडाल में झारखंड और बंगाल के ग्रामीण परिवेश की जीवंत झांकी श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी। पंडाल परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है । मां दुर्गा की प्रतिमा इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । कोलकाता आर्ट कालेज के विद्यार्थी दो महीने में दुर्गा मां की प्रतिमा को तैयार किया है और मां दुर्गा की प्रतिमा को वनदेवी का स्वरूप दिया गया है।

वहीं दुर्गा पंडाल में झारखंड एवं बंगाल के ग्रामीण परिवेश की झलक देखने के लिए श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। पूजा समिति की अध्यक्ष उर्मिला सिंह हैं और मुख्य आयोजनकर्ता अविनाश सिंह राजा एवं गणेश सिंह हैं तथा मुख्य संरक्षक अभय सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष चेतक सिंह व बिट्टू शर्मा, महासचिव नंदू शर्मा, संयुक्त सचिव अनिमेष गोस्वामी ,

राजा गांगुली , कोषाध्यक्ष अमर कुंडू , सहायक कोषाध्यक्ष मदन दत्ता , आडिटर ओमप्रकाश , पंडाल प्रभारी मनोज ओझा , मीडिया प्रभारी रामकुमार कुशवाहा , पूजा इंचार्ज उपेंद्र शर्मा, तथा प्रसाद इंचार्ज हरजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे । यह दुर्गा पूजा पंडाल हर वर्ष अलग तरह का कुछ खास निर्माण किया जाता है। इस पूजा पंडाल में जमशेदपुर के अलावा काफी दूर दूर से लोग मां दुर्गा का दर्शन एवं पूजन करने आते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed