
बरकट्ठा।आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर शिलाडीह पंचयात में शिविर लगाया गया।पंचायत भवन परिसर में आयोजित शिविर में कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ कृति बाला लकडा, अंचल अधिकारी श्रीकांत लाल मांझी, मुखिया निजाम अंसारी, पंसस अमृना बीबी, ज्योति देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।बीडीओ एवं मुखिया ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि कार्यक्रम का आयोजन जन समस्याओं के निष्पादन के लिए किया गया है। सरकार की योजनाओं का लाभ से गरीब वंचित परिवार को ज्यादा से ज्यादा मिले इस उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. शिविर में कुल 545 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 285 लोगों का समाधान किया गया तथा 260 मामलें का किया जाना बाकी है। शिविर में कल्याण विभाग की ओर से 175 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 52 आवेदन, दीदी बाड़ी योजना के तहत 22 एवं सर्वजन पेंशन योजना के 71 लोगों को दिया गया, नये मनरेगा जॉब कार्ड 18 लोगों को दिया गया, लगान रसीद के लिए 7 लोगों को दिया गया, केसीसी ऋण के लिए 2 व्यक्ति एवं म्यूटेशन के लिए 4 आवेदन प्राप्त, किशोरी समृद्धि योजना के तहत 151 आवेदन, नये राशन कार्ड के लिए 7 आवेदन दिया. कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ जसीम खान, समीम अंसारी, राजकुमार गिरी, उप मुखिया सहदेव पासवान, वार्ड सदस्य एकलाख अंसारी, फुलमुनी देवी, संतोष कुमार,सबीहा नाज समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
