

कुमारधुबी : झारखंड में हेमंत सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने फिर एक बार राज्य की जनता की समस्या के समाधान करने तथा अपने जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आप की योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।

जिसके तहत शिविर में मौजूद अधिकारी जनता की समस्याओं का निदान करेंगे। इसी के तहत शुक्रवार को एग्यारकुंड प्रखंड अंतर्गत शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत सचिवालय प्रांगण में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बीडीओ विनोद कर्मकार, मुखिया मलका मेहर निगार, जिप सदस्य गुलाम कुरैसी, प्रखंड उपप्रमुख विनोद दास, मुखिया तनवीर आलम, मुखिया प्रतिनिधि मो. मुस्तकीम सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। उसके बाद बीडीओ श्री कर्मकार द्वारा राज्य सरकार की सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

शिविर में राशन कार्ड में नाम जोड़ने,नया राशन कार्ड बनाने, पीएम आवास, पेंसन पेयजल की समस्या देखी गई। शिविर का संचालन आफताब आलम ने की। मौके पर बीपीओ श्रीकांत मंडल, उपमुखिया नौशाद अंसारी, कादिर अंसारी, जियाउल हुसैन, सुनीता सिंह, पंचायत सचिव निरापद गोराई, रेणु कुमारी, बहादुर मुर्मू,कमर हयात, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
