• Sun. Mar 8th, 2026

शिक्षा संवाद कार्यक्रम में सरकार की जन कल्याणकारी योजना की जानकारी बच्चो को दी गई।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 19, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-:शिक्षा विभाग की ओर से चलाये जा रहे कार्यक्रम शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय धमना में किया गया। इस शिक्षा संवाद कार्यक्रम का उदघाटन अतिथि बीईओ महेंद्र प्रसाद सिंह,बीआरपी नंदकिशोर पंडित,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रामदुलार राम ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने उपस्थित अभिभावक,स्कूली बच्चों को यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग की लोक कल्याणकारी योजनाओं कीजानकारी देने हेतु आयोजित हुआ जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना,मुख्यमंत्री बालक साईकिल योजना,मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना,मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना,शताब्दी बालिका पोशाक योजना,प्रोत्साहन व छात्रवृति योजना,प्री मैट्रिक छात्रवृति योजना,पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना,बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है।इन योजना का लाभ स्कूली बच्चे उठाकर अपनी शिक्षा को ओर बेहतर बना सकते है।जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि सरकार स्कूली बच्चो के शिक्षा को और मजबूत बनाने के लिये इन सभी योजनाओं को लागू किया ताकि उन्हे शिक्षा प्राप्त करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।इसलिये अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजे।मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक,स्कूली बच्चे उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *