
रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। तिसरा थाना अंतर्गत रहने वाले पत्रकार सह कोयलांचल पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की मोटरसाइकल नंबर जे एच 10 बी एस 7691 सोमवार की दोपहर बैंक मोड़ स्थित आईसीआई बैंक निकट से चोरी हो गई। भुक्त भोगी श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा लड़का शुभम श्रीवास्तव मोटरसाइकिल लेकर निजी काम से बैंक मोड़ गाया था, जंहा पीसी ज्वेलर्स के बगल में खड़ी कर कार्य करने लगा। वापस आने पर देखा की गाड़ी उक्त स्थल पे नहीं है। अपने स्तर से काफी देर खोजबीन किया परन्तु बाइक नही मिला। जिसके बाद शुभम ने घटना की लिखित शिकायत बैंक मोड़ थाना को दिया।
भुक्तभोगी श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में भी हमारा दो बाइक चोरों द्वारा चोरी कर चलते बने थे। जो आज तक पुलिस द्वारा बरामद नही किया गया। नाही कोई जानकारी मिला। पूर्व में चोरी हुई बाइक एक जसी मलिक रोड़ हिरा पुर धनबाद से हुई थी, वही दुसरी बाइक नाॅर्थ तिसरा मिडिल स्कूल गेट के बाहर से चोरी हो चूकी हैं।
सूत्रों की माने तो चोरी का बाइक
ज्यादातर बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासे पुर भुली मोड़ स्थित बड़ी संख्या में कई दसक से चल रहे कबाड़े की दूकानों मे चोरी की सामानों को खपाने की काम जोरों पर होती है। जहां घंटों का काम सेकेंड में निपटारा किया जाता है।भुक्तभोगी श्रीवास्तव ने कहा की
पुलिस अगर चाहें तो छापामारी कर मोटरसाइकिल बरामद कर सकती हैं। भुक्तभोगी श्रीवास्तव बीसीसीएल कम्पनी द्वारा अनुदानित विद्यालय मे शिक्षक पद पर कार्यरत है जिन्हें कंपनी द्वारा कई माह से वेतन भुक्तान नही किया गया है। जिससे आर्थिक संकट और भी गहराता जा रहा है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
