• Wed. May 13th, 2026

शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण के बाद गर्भपात करने का आरोप,पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल।

admin's avatar

Byadmin

May 13, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण के बाद गर्भपात कराने के आरोप में एक युवक को बड़कागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेजा गया। भुक्तभोगी रांची जिला बुढ़मू थाना अंतर्गत गम्हरिया चैनगड्डा निवासी 24 वर्षीय युवती ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोखुर्द निवासी पवन मुंडा पर शादी का प्रलोभन देकर 3 वर्षों से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए बड़कागांव थाना में मामला दर्ज कराई है।उक्त आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या

82/26,धारा-69/89/351(3)/3(5) बीएनएस के तहत नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया गया। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा उक्त दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए पवन मुंडा को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेजा गया। दर्ज मामले में युवती ने कहां है कि पवन मुंडा 3 वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। इस दौरान मैं 6 माह का गर्भवती हो गई। इलाज के नाम से पवन मुंडा सहित उनके पिता, मां एवं मामा ने गर्भपात करा दी।

तत्पश्चात पुनः अपने घर में रखने लगे। इस बीच भी मैं पुनः चार माह का गर्भवती हो गई। जब मैं शादी करने की बात कहने लगी तो पवन मुंडा सहित उसके परिवार वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। एक माह पूर्व पंचायत भी किया गया लेकिन पवन सहित परिवार वालों ने एक भी नहीं सुनी।

यहां तक की मुझे जान से मारने का धमकी भी दिया जाने लगा। अंततः थक हारकर यह न्याय के लिए आवेदन दे रही हूं। आवेदन के आलोक में बड़कागांव थाना में मामला दर्ज करते हुए पवन मुंडा को गिरफ्तार कर जल भेजा गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *